बीकानेर: भीनासर में गुब्बारे में गैस भरते समय सिलेंडर में ब्लास्ट, युवक घायल होकर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
शहर के गंगा शहर थाना क्षेत्र के भीनासर में शुक्रवार दोपहर 4 बजे गुब्बारे में गैस भरने के दौरान तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। इस हादसे में गुब्बारे वाला युवक किसन गंभीर घायल हो गया। जिसे पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया जहां उसका प्राथमिक इलाज के बाद उसे बर्न यूनिट में भर्ती कर दिया गया जहां उसका इलाज जारी है।