डेहरी: जिला जनता दरबार में पहुंचे 17 फरियादी, डीएम ने त्वरित कार्रवाई के लिए दिए निर्देश
Dehri, Rohtas | Jun 5, 2026 जिला जनता दरबार में पहुंचे 17 फरियादी, डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश रोहतास जिला पदाधिकारी ने शुक्रवार को ‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’ अभियान के तहत जिला जनता दरबार का आयोजन किया। दोपहर करीब तीन बजे आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 17 लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं।