बालोद: दल्लीराजहरा में 30 मार्च से रात में होगा राजहरा प्रीमियर लीग, 8 टीमें भिड़ेंगी, विजेता को ₹1 लाख 1 हजार का इनाम
Balod, Balod | Mar 29, 2026 लौह अयस्क नगरी दल्लीराजहरा में हर वर्ष की तरह इस बार भी खेल प्रेमियों के लिए बड़ा आयोजन होने जा रहा है। खेलना राजहरा फाउंडेशन के तत्वावधान में बहुप्रतीक्षित रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट राजहरा प्रीमियर लीग का आयोजन 30 मार्च से बीएसपी क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा।