पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिले के विभिन्न थाना परिसर में गुंडा परेड का आयोजन किया गया
Purnea East, Purnia | Apr 12, 2026
पूर्णिया जिले में कानून व्यवस्था को बनाये रखने और आगामी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के निर्देश पर रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे विभिन्न थानों में थाना गुंडा परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान गुंडा पंजी में शामिल पुराने अपराधियों को थाने बुलाकर हाजिरी लगवाई गई और उन्हें शांति बनाए रखने की सख्त चेतावनी दी गई।