बदायूं: उझानी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 12 बोर का देशी तमंचा समेत किया गिरफ्तार
Budaun, Budaun | Apr 21, 2026 बदायूं की थाना उझानी के एसआई दिनेश सिंह, कांo हिमांशु, कां० देवेंद्र सिंह ने वाहन चेकिंग के दौरान छतुईया फाटक के पास निर्माणाधीन हाईवे के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रेसनोट के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम अभय कुमार श्रीवास्तव निवासी मौहल्ला किला खेड़ा कस्बा व थाना उझानी बताया । पुलिस ने तलाशी में एक देशी तमंचा बरामद किया है।