मुरैना नगर: मुरैना में बाइक से रुपयों से भरा बैग चोरी, 13 अप्रैल की घटना के 7 दिन बाद भाई ने कोतवाली में लगाई गुहार
मुरैना में 13 अप्रैल की दोपहर फाटक बाहर अंबाह रोड निवासी अभिषेक डंडोतिया 1.88 लाख रुपए लेकर SBI जीवाजीगंज बैंक RTGS के लिए गए थे।भीड़ अधिक होने पर वह नेहरू पार्क स्थित PNB पहुंचे, जहां उनकी बाइक से रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया। शिकायत के बाद भी 7 दिन तक कार्रवाई नहीं हुई।आज उनका बड़ा भाई कोतवाली पहुंचा और पुलिस से चोर पकड़ने व रकम बरामद करने की गुहार लगाई।