बहोरीबंद: बचैया केंद्र क्रमांक 2 में गेहूं खरीदी शुरू, किसानों में खुशी की लहर
कटनी जिले की बहोरीबंद तहसील अंतर्गत सेवा सहकारी समिति हथियागढ़ के बचैया केंद्र क्रमांक 2 में 4 मई को किसानों की मांग पर गेहूं उपार्जन का शुभारंभ हुआ। रूपनाथ धाम मेला ग्राउंड में पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के साथ केंद्र की शुरुआत की गई। विधायक का जताया आभार किसानों ने बताया कि पहले गेहूं खरीदी दूर स्थित पटोरी सायलो में होने से भारी परेशानी हो रही थी।