करछना: अरैल क्षेत्र में राज्यपाल के आगमन पर वीआईपी ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा की हार्ट अटैक से हुई मौत
शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित राजेंद्र प्रसाद सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का आगमन हुआ। राजपाल के आगमन होने पर अरैल क्षेत्र में वीआईपी ड्यूटी पर तैनात दरोगा नकछेद कनौजिया की अचानक तबियत बिगड़ गई। मौजूद साथियों ने तत्काल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया