अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की शुक्रवार दोपहर 12 बजे अनिश्चितकालीन हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। इसका असर ओपीडी, इमरजेंसी, लेबर रूम और प्रसूति वार्ड में साफ दिखाई दे रहा है।