अंबाह: बड़फरा में प्लॉट बंटवारे को लेकर विवाद, मारपीट में पति-पत्नी घायल
Ambah, Morena | Apr 14, 2026 अंबाह क्षेत्र के बड़फरा गांव में प्लॉट के बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया। फरियादी बंटी सखवार के अनुसार, बातचीत के दौरान उसके भाई भारत सखवार, भतीजा कमलेश और रचना सखवार ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी को भी जमीन पर पटककर पीटा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।