कोरबा: नीलकंठ कंपनी का डंपर फिर खदान में गिरा, कंपनी नियमों को ताक पर रखकर कर रही है काम
Korba, Korba | Apr 9, 2026 एसईसीएल कुसमुंडा खदान में फिर हादसा हो गया। नीलकंठ कंपनी का एक डंपर खदान में जा गिरा। इस दुर्घटना में डंपर चालक भीम पटेल को काफी चोट आई है। दुर्घटना का कारण सेफ्टी में खानापूर्ति को बताया जा रहा है.नीलकंठ कंपनी जो दादागिरी से काम करने और कराने के लिए कुख्यात है इसका एक ड्राइवर डंपर सहित गहरी खदान में जा गिरा।