कालपी: कदौरा में सोनी पेट्रोल पंप के सामने बेकाबू डम्पर ने बाइक में मारी टक्कर, भीषण सड़क हादसे में 36 वर्षीय युवक की मौत
Kalpi, Jalaun | Jun 10, 2026 कदौरा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर 2 बजे सोनी पेट्रोल पंप के सामने हुए भीषण सड़क हादसे में 36 वर्षीय प्रदीप की मौत हो गई। यहां बेकाबू डम्पर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल प्रदीप को पुलिस ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।