कौंच: कैथी-मनोरी गांव के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर घायल, राहगीर ने दिखाई मानवता
Konch, Jalaun | Apr 6, 2026 कोंच क्षेत्र में रविवार देर रात 10 बजे उरई-कोंच मार्ग पर कैथी और मनोरी गांव के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायल दिनेश कुमार निवासी ग्राम लोहाई, थाना नदीगांव, पैदल कोंच जा रहे थे। टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया, वही CHC से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया।