मंझनपुर: आम तोड़ने की विवाद में दबंगों ने किशोर को पीट कर किया अधमरा करारी थाने में हुई शिकायत
करारी थाना क्षेत्र के छिमीरछा गांव के रहने वाले एक किशोर को दबंगों ने आम तोड़ने के विवाद में डंडों और बेल्ट से पीट कर अधमरा कर दिया है।पीड़ित ने बताया कि वह खेत की तरफ जा रहा था रास्ते में उसने आम तोड़ लिया जिस पर दबंग गाली गलौज करने लगे।विरोध करने पर जमकर मारा पीटा है।पीड़ित परिवार के साथ थाने पहुंचा था शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।