बंशीधरनगर (नगर उंटारी): रक्शा पुल के नीचे मिला बुजुर्ग का शव, इलाके में फैली सनसनी
बंशीधर नगर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रक्शा पुल के नीचे एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान बिलासपुर गांव निवासी स्वर्गीय आलमचंद साह के 74 वर्षीय पुत्र गंगा प्रसाद के रूप में की गई है।मिली जानकारी के अनुसार, गंगा प्रसाद रविवार को घर से निकले थे और उसके बाद से नगर उंटारी क्षेत्र में ही रह रहे थे। बुधवार की सुबह स्थानीय लो