पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया GMCH में आंध्र प्रदेश से लौटे 6 मजदूर भर्ती, 5 की पहले ही हो चुकी है मौत, पत्थर पाउडर फैक्ट्री में करते थे काम
Purnea East, Purnia | Jun 3, 2026
पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड के कई मजदूरों की आंध्र प्रदेश की एक औद्योगिक कंपनी में काम करने के दौरान फेफड़ों और सांस से संबंधित गंभीर बीमारी की चपेट में आने से अब तक 5 मजदूरों की मौत हो चुकी है. घर लौटने के बाद गंभीर रूप से बीमार हुए 6 अन्य मजदूरों को आनन-फानन में इलाज के लिए जीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है.जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है