चितरंगी: सिंगरौली कलेक्टर ने मतदान शांति पूर्वक संपन्न कराने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
लोकसभा निर्वाचन के लिए जिले की तीनो विधानसभा क्षेत्रों में शांति पूर्वक मतदान संम्पन्न कराने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।उन्होनें ने कहां कि सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों की कड़ी मेहनत एवं सौपे गये उत्तर दायित्व के ठीक से निर्वाहन के कारण मतदान र्निविघ्न संम्पन्न हुआ।