चितरंगी: प्रधानमंत्री आवास देउरा में प्रतिदिन हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद जिम्मेदार मौन।
सिंगरौली कलेक्टर ने सिंगरौली जिले को जल अभाव क्षेत्र घोषित किया है वही सिंगरौली जिले में देउरा मे स्थित प्रधानमंत्री आवास में हजारों लीटर पानी प्रतिदिन सड़कों पर बह रहा है वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि पीने के लिए पानी कभी 4,5 दिनों तक नहीं आता है और जब आता है तो इसी तरह ऑपरेटर की लापरवाही के कारण प्रतिदिन सड़कों पर पानी बहता है और बर्बाद होता है।