चितरंगी: विंध्यनगर थाना क्षेत्र के बनौली तिराहे पर सड़क के बीचो-बीच बिजली के पोल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी पोल नीचे गिरा।
विंध्यनगर क्षेत्र के बनौली तिराहे की बड़ी घटना टली जहां बनौली तिराहे के बीचो-बीच एक बिजली का पोल लगा हुआ था जिसको आज दोपहर एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे पोल नीचे गिर गया हालांकि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन अभी तक बिजली का पोल सड़क के बीचो-बीच पड़ा हुआ है जहां आने-जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।