मिर्ज़ापुर: ऐपवा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधत 12 सूत्री मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा
कलेक्ट्रेट में सोमवार को एपवा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित 12 सूत्री मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस भी कलेक्ट्रेट में मनाया। वक्ताओं में जीरा भारती ने कहा कि महिलाओं को बराबरी का दर्जा अब तक नहीं मिल सका है। नारी सशक्तिकरण सिर्फ कागजों पर ही संचालित हो रही है।