मिर्ज़ापुर: कलेक्ट्रेट स्थित संयुक्त कार्यालय और सदर तहसील का जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने किया निरीक्षण
कलेक्ट्रेट स्थित संयुक्त कार्यालय और सदर तहसील का जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुरानी फाइलों को देखा और उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। सदर तहसील में 3 वर्ष से 5 वर्ष तक के फाइलों का जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया है। इस दौरान उनके साथ एडीएम शिव प्रताप शुक्ल अन्य अधिकारी मौजूद रहे।