आज वारिसनगर प्रखंड के वारिसनगर मुख्य बाज़ार में प्रशासन ने व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी तथा वारिसनगर थाना अध्यक्ष सहित पूरी टीम मौजूद रही। अधिकारियों की निगरानी में मुख्य बाज़ार क्षेत्र में फैले अतिक्रमण को ज़ोर-शोर से हटाया गया, जिससे बाज़ार क्षेत्र में राहत और यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला।