कांके: सदर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित कार दुकान से टकराई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Kanke, Ranchi | Apr 30, 2026 सदर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित कार दुकान से टकरा गई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। गुरुवार सुबह करीब सात बजे से वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक अनियंत्रित कार दुकान से टकरा जाती है। बता दें कि इस दौरान सड़क पर चल रहे कई लोग बाल बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।