धौलपुर: जगदीश का अड्डा गांव के पास सड़क हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की हुई मौत
धौलपुर के बसई डांग थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक सड़क हादसे में टैंकर ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी इंद्रजीत (38) के रूप में हुई है। घटना जगदीश का अड्डा गांव के पास सुबह करीब 3 बजे हुई। इंद्रजीत उत्तर प्रदेश के कोसी से पाइप लेकर बसई थाना क्षेत्र के एक प्लांट में सप्लाई के लिए जा रहा था। सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने