शनिवार को दोपहर 2:00 बजे गया में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू ने गया शहर के भूमिहीन झोपड़पट्टी वासियों और फुटपाथ दुकानदारों के लिए स्थायी पुनर्वास की मांग की है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी गया में वर्षों से रह रहे परिवारों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उजाड़ना अमानवीय।