राठ: धमना गांव में मामूली विवाद के चलते दबंगों ने महिला को धारदार हथियार से पीटकर लहूलुहान किया, बचाने आए पति को भी पीटा
Rath, Hamirpur | Apr 24, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के धमना गांव में स्थित खेत में लगे बबूल के पेड़ों को लेकर मामूली विवाद के चलते तीन लोगों ने घर में घुसकर एक महिला के साथ गाली गलौज करते हुए धारदार हथियार मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। वहीं महिला को जब बचाने के लिए उसका पति आया तो उक्त दबंगों ने महिला के पति को भी पीट दिया। घटना के बाद घायल महिला को इलाज हेतु राठ CHC में भर्ती कराया।