थावे: चनावे गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने पति समेत तीन पर कराई प्राथमिकी, जांच शुरू
थावे थाना क्षेत्र के चनावे गांव में पारिवारिक विवाद का मामला एक बार फिर थाने तक पहुंच गया। गांव निवासी करिश्मा कुमारी ने अपने पति, सास और ससुर के विरुद्ध प्रताड़ना, गाली-गलौज तथा धमकी देने का आरोप लगाते हुए थावे थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है