सारवां कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन कर के लिए स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर नाटक और झांकी के माध्यम से बालिका शिक्षा बाल विवाह भ्रूण हत्या सहित अन्य जागरूकता मैसेज के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया।