जसवंतनगर: जसवंत नगर के आगरा मार्ग पर स्थित एमएस रिसोर्ट में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन, शिवपाल यादव रहे मुख्य अतिथि
धनगर जागृति फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के द्वारा में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर गुरुवार को जसवंतनगर के आगरा मार्ग स्थित M.S. रिसोर्ट में विराट कवि सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि सपा राष्ट्रीय महासचिव व विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव रहे।