मौजमाबाद: राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में राजस्थान विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह हुआ आयोजित, मोजमाबाद के विद्यार्थी भी पहुंचें
जयपुर। झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में राजस्थान विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। जिसमें मोजमाबाद के विद्यार्थी भी पहुंचे। समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के समक्ष मानवीय मूल्य बचाए रखने की आज बड़ी चुनौती है। अंधाधुंध जल-दोहन से राजस्थान ही नहीं देशभर में जल संकट की स्थितियां बन रही हैं।