बागली: बागली में अवैध लकड़ी परिवहन मामले में डिप्टी रेंजर निलंबित, वीडियो सामने आने के बाद हुई कार्रवाई
Bagli, Dewas | May 21, 2026 देवास जिले के बागली वन विभाग में अवैध लकड़ी परिवहन मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जिनवानी रेंज के कमलापुर बीट में 9 मई 2026 की रात वन विभाग के स्टाफ ने अवैध लकड़ी से भरी एक आयशर गाड़ी पकड़ी थी। मामले में डिप्टी रेंजर गजराज मोरी का गाड़ी छोड़ने की बात करते हुए वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है