सवायजपुर: ज्वाला धाम से लाई गई अखंड ज्योति का पाली में हुआ स्वागत, डीजे और ढोल नगाड़ों पर नाचते गाते दिखे भक्त
पाली कस्बे के प्रसिद्ध मां पंथवारी देवी मंदिर पर बुधवार को ज्वाला धाम से अखंड ज्योति का आगमन हुआ। श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला देवी की अखंड ज्योति का स्वागत किया। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों और नगर के भक्तों का जत्था ज्वाला धाम को अखंड ज्योति लेने गया हुआ था। बुधवार को भक्तों ने अखंड ज्योति का जगह-जगह पर स्वागत किया।