होशंगाबाद नगर: मोरछली चौक पर अनियंत्रित ऑटो दुकान में घुसा, दुकान क्षतिग्रस्त, पुलिस पहुंची, वीडियो आया सामने
नर्मदापुरम के मोरछली चौक पर गुरुवार शुक्रवार दरमियानी रात एक तेज रफ़्तार ऑटो दुकान में घुस गया जिसका वीडियो शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे सामने आया है। जानकारी के मुताबिक तीन युवक जो नशे की हालत में थे लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहे थे इसी दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान में घुस गया, जिससे दुकान क्षतिग्रस्त हो गई घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई ।