छतरपुर नगर: ग्राम झमटुली में सांप काटने से महिला की बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में भर्ती
सटई थाना क्षेत्र के ग्राम झमटुली में एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। घायल महिला की पहचान मालती पटेल (19 वर्ष) पति ओम प्रकाश पटेल के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, महिला के पति ओम प्रकाश ने बताया कि आज 04 अप्रैल सुबह करीब 7:00 बजे मालती अपने खेत से घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसके पैर में जहरीले सांप ने काट लिया।