चक्रधरपुर: प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में पेवर्स ब्लॉक लगाने से लोगों को बारिश में जलजमाव और कीचड़ से मिलेगी राहत
चक्रधरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में जलजमाव और कीचड़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए पेवर्स ब्लॉक लगाने का कार्य किया गया है। कार्य पूरा होने के बाद बारिश के दिनों में कार्यालय आने वाले कर्मचारियों, पदाधिकारियों और आम लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलने की उम्मीद है।