ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस ने अवैध असलहे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऊँचाहार कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध असलहे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजा है, क्षेत्र के छतौना मरियानी गाँव निवासी राकेश कुमार यादव को पुलिस ने सुमेरबाग गाँव के पास से गिरफ्तार किया, जिसके पास से तलाशी के दौरान अवैध असलहा बरामद किया गया है, पुलिस ने उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्यवाई की है।