अगिआंव: भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण ने पकड़ा तूल, अगिआंव में उठने लगी निष्पक्ष जांच की मांग, एनकाउंटर की गूंज से सुलगा अगिआंव
Agiaon, Bhojpur | Jun 19, 2026 चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण को लेकर भोजपुर जिले के अगिआंव प्रखंड में भी चर्चाओं का दौर तेज है। चाय-पान की दुकानों, चौक-चौराहों और सामाजिक बैठकों में लोग इस मामले को लेकर अपनी-अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। भरत तिवारी की मौत के बाद यह मामला पूरे भोजपुर सहित बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है।स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे