इगलास: इगलास कस्बा के जेपी कालोनी निवासी पर मकान बेचने के नाम पर करीब ₹70 लाख रुपये हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज
Iglas, Aligarh | Apr 14, 2026 इगलास : कस्बा के जेपी कालोनी निवासी महेश चंद्र पुत्र प्यारेलाल का कहना है कि वह 25 वर्षों से परिवार सहित यहां रह रहे हैं और वर्तमान में मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में व्यापार करते हैं। 2023 में थाना छर्रा के गांव हैवतपुर निवासी राकेश कुमार व उनकी पत्नी संतरा देवी ने कस्बा के रत्नगर्भा कालोनी में अपने मकान बेचने की बात कही। भरोसे में आकर 70 लख रुपए दिए गए।