कटनी नगर: केन-बेतवा लिंक परियोजना: कटनी शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रभावितों पर दर्ज प्रकरण वापस लेने हेतु राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
कटनी में जिला कांग्रेस कमेटी ने केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित आदिवासी और किसान परिवारों के समर्थन में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण वापस लेने की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आदिवासी और किसान अपने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं