चाचौड़ा: कलेक्ट्रेट में हुई जिला स्तरीय जनसुनवाई, जिले के ब्लॉक तहसीलों से आए 342 लोगों ने कलेक्टर को दिए शिकायती आवेदन
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने कलेक्ट्रेट में 9 जून को जिला स्तरीय जनसुनवाई की जिले के सभी ब्लॉक और तहसीलों से आए 342 लोगों ने विभिन्न समस्याओं के शिकायती आवेदन दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निराकरण के आदेश दिए। इस दौरान एक आवेदक को कलेक्टर ने ₹10000 की आर्थिक सहायता दी। लोगो को निशुल्क आयुष्मान आधार कार्ड एचआईवी जांच और कानूनी सलाह की सुविधा दी।