हाजीपुर: पटेल सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, मरीन ड्राइव चौराहे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित हो
सेना के प्रदेश अध्यक्ष रंजन पटेल ने रविवार को हाजीपुर में बयान देते हुए पटना के मरीन ड्राइव चौराहे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सत्ता किसी भी दल की हो, शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करना जनभावना से जुड़ा मुद्दा है। रंजन पटेल ने बताया कि बिहार के विभिन्न जिलों से पटेल सेना के कार्यकर्ता उपस्थित हो रहे हैं।