बाराबंकी के घुंघटेर थाना क्षेत्र के बाबागंज गांव में एक आवारा कुत्ते के हमले से चार लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी श्रीराम अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे, तभी एक आवारा कुत्ता अचानक उन पर टूट पड़ा और उनके हाथ में गहरा घाव कर दिया।