बड़वारा: बड़वारा में करोड़ों की लागत से बड़वारा में बने 23 अमृत सरोवर सूखे,कागजों तक सिमटी जल संरक्षण की योजना
Badwara, Katni | Jun 13, 2026 सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्तर सुधारने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के बजाय भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। कटनी जिले के बड़वारा जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 23 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2024-25 के दौरान एक करोड़ रुपये से अधिक की भारी-भरकम राशि खर्च कर 23 अमृत सरोवरों का निर्माण कराया गया था।