मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में गौ भक्तों ने किया बड़ा शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रमाता का दर्जा देने की आवाज प्रशासन तक पहुंची
मऊरानीपुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ भक्तों ने एक रैली निकालकर गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग उठाई। रैली बड़ा बाजार से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंची, जहां गौ सेवकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।