प्रयागराज: प्रयागराज में दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से प्रतिदिन बढ़ रहा गंगा- यमुना का जलस्तर,संगम नोज का बदला स्थान
कुंभ नगरी प्रयागराज में लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं, यहां बारिश नहीं हो रही है,लेकिन गंगा- यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है,कानपुर से पानी छोड़े जाने के बाद प्रयागराज में दोनों नदियों का पानी 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है,जलस्तर बढ़ने से जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है,जबकि जलस्तर बढ़ने से संगम नोज का स्थान भी बदल गया है।