तखतपुर: कोनी पुलिस की 'ऑपरेशन मुस्कान' में बड़ी सफलता, नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल
रविवार को शाम 7:00 बजे मिली जानकारी, कोनी पुलिस की ‘ऑपरेशन मुस्कान’ में बड़ी सफलता नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त बिलासपुर के कोनी थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया गया।