फूलपुर: अहरौला पुलिस ने नाबालिक को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के अहरौला की पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार, डाही गांव निवासी धर्मेन्द्र का 21 वर्षीय पुत्र सुन्दन नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया था इस संबंध में थाना अहरौला में मुकदमा दर्ज किया गया था ।