कोल: तालानगरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार मजदूर की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Feb 11, 2026 तालानगरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। 58 वर्षीय सुरेश पाल शर्मा तालानगरी की एक फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। इन दिनों उनकी नाइट ड्यूटी चल रही थी। मंगलवार शाम वह अपने घर से फैक्ट्री जाने के लिए स्कूटी से निकले थे। ताला नगरी पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।