कोल: निशात बाग में गंदगी और जल भराव से परेशान स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन, मकान बेचने का लगाया पोस्टर
Koil, Aligarh | Feb 11, 2026 निशात बाग में गंदगी और जल भराव से स्थानीय लोग परेशान है। जल भराव और गंदगी के विरोध में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और नगर निगम के विरोध में प्रदर्शन किया है। इस दौरान लोगों ने गंदगी और जल भराव के विरोध में पोस्टर भी लगा दिया और मकान बेचने की बात कही है।