मुशहरी: मुजफ्फरपुर में पूजा पंडालों की आग से सुरक्षा के लिए फायर स्टेशन तत्पर: फायर ऑफिसर विनय सिंह
बिहार के मुजफ्फरपुर में विभिन्न पूजा पंडालों में आग की सुरक्षा को लेकर मुजफ्फरपुर फायर स्टेशन ततपर है। फायर ऑफिसर विनय कुमार सिंह ने बताया कि पूरे 135 फायर कर्मियों के साथ 25 गाड़ी विभिन्न पूजा पंडाल और स्थलों पर प्रतिनियुक्ति किए गए हैं अति संवेदनशील क्षेत्र में एक-एक गाड़ी रख दी गई है ताकि किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।